Search
Close this search box.

मिर्जामुराद: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक, दिवंगत राधे मोहन सिंह और डॉ. प्रेमनाथ पटेल को दी श्रद्धांजलि

मिर्जामुराद: लोकबंधु राज नारायण सिंह के जेष्ठ पुत्र एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज भैरव तालाब के संरक्षक राधे मोहन सिंह उर्फ कल्लन सिंह के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। केंद्रीय केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उनके कल्लीपुर गांव स्थित आवास पर पहुंचीं और स्व. राधे मोहन सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मृतक के पुत्र सुशील सिंह तोयज और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राधे मोहन सिंह समाज सेवा और शिक्षा क्षेत्र में अपना विशेष योगदान छोड़ गए हैं, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री ने डंगहरिया निवासी और पंचायत मंच के प्रदेश सचिव सियाराम पटेल के बड़े भाई डॉ. प्रेमनाथ पटेल के निधन पर भी उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, एडवोकेट आलोक सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें