Search
Close this search box.

वाराणसी : सपा के बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी कार्यकारिणी में महानगर अध्यक्ष अमन, उपाध्यक्ष चुने गए संदीप यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी : संदीप यादव को समाजवादी पार्टी के बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी कार्यकारिणी में महानगर उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया। जिससे सपा समर्थको में खुशी का माहौल है। संदीप यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्यामलाल पाल जी एवं महानगर अध्यक्ष अमन यादव जी को मनोनीत किया गया है।

इस दौरान संदीप यादव ने कहा की हम इस नई जिम्मेदारी को सवीकार करते है और पूरे लगन से पार्टी के नीतियों को आगे तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा की श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी के सपनों को साकार करने में पूरा मेहनत करेंगे।

अध्यक्ष चुने गए अमन यादव

राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अमन यादव को सौपीं। इस दौरान अमन यादव को अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की ख़ुशी में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रकाश राय लल्लन ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें