Search
Close this search box.

गाजीपुर: कटियामारों पर टूटा बिजली विभाग का कहर, 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गाजीपुर: जिले में बिजली चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच विद्युत विभाग ने कटियामारों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय नगर की टीम ने अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड चेकिंग अभियान चलाया, जिसके तहत 12 लोगों को रंगे हाथ बिजली चोरी करते पकड़ा गया, और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मॉर्निंग रेड अभियान: जगह-जगह छापेमारी

शनिवार को यह अभियान नगर क्षेत्र के पीरनगर, राजेंद्र नगर, पांडेय नगर और विकास भवन रोड पर चलाया गया। इस दौरान कुल 52 परिसरों की जांच की गई, जिसमें 12 उपभोक्ता बिजली चोरी में पकड़े गए। 4 उपभोक्ताओं ने बिना सूचना बकाया बिल जमा किए बिना काटी गई केबिल को फिर से जोड़ लिया था वहीं 8 अन्य उपभोक्ता मीटर बाईपास कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक कुल ₹2.5 लाख का राजस्व वसूला गया, 16 उपभोक्ताओं के मीटर में अधिभार पाए जाने पर लोड बढ़ाया गया, साथ ही 37 जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए।

एफआईआर और आगे की कार्रवाई

विद्युत विभाग ने कुल 12 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने कहा कि, “जब तक पूरे नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लग जाता, तब तक यह कांबिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। कटियामारों के खिलाफ रात-दिन अभियान चलाया जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

इस अभियान में मुख्य रूप टाउन एसडीओ सुधीर कुमार, अवर अभियंता प्रमोद यादव, अश्वनी पटेल, स्मार्ट मीटर कर्मचारी दल, संविदा कर्मी से शामिल रहे:

जनता को भी चेतावनी

बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को चेताया है कि विद्युत चोरी एक दंडनीय अपराध है और विभाग अब इस पर जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वैध कनेक्शन और स्मार्ट मीटर लगवाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें