गाजीपुर: ग्राम सभा रोहिली में ब्राह्मण रक्षा दल के बैनर तले एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान ब्राह्मण सुरक्षा, विकास एवं वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मणों के पतन का कारण नैतिक मूल्यों का ह्रास, संगठन की कमी और आपसी मतभेद हैं। जब तक ब्राह्मण समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक न विकास होगा न राजनीतिक हिस्सेदारी।
ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज एक मंच पर आए और एकजुटता दिखाए। वरना वह दिन दूर नहीं जब हम केवल ‘मतदाता’ बनकर रह जाएंगे और अपने ही देश में हाशिये पर धकेल दिए जाएंगे।
उन्होंने राजनीतिक दलों को भी चेताया कि जो पार्टी ब्राह्मणों को प्रतिनिधित्व देगी, ब्राह्मण उसी के साथ रहेगा। नहीं तो विकल्प तैयार किया जाएगा।
बैठक को गणेश मिश्र (पूर्व उपाध्यक्ष, कोऑपरेटिव), अधिवक्ता हरिप्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, नागेंद्र मिश्रा समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में दिनेश मिश्र, मिंटू पाण्डेय, अंकित मिश्र, रवि पाण्डेय, मनोज मिश्र समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन हरिनारायण पाण्डेय द्वारा किया गया।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।