Search
Close this search box.

गाजीपुर: जलालाबाद के दुकान पर राम अवतार यादव का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

गाजीपुर: बिरनो थाना अंतर्गत ग्राम सभा चकदाउद गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां गांव निवासी राम अवतार यादव का
आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार 23जून 2025 को हुई इस अप्रत्याशित घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव और आसपास के लोग इस समाचार को सुनकर स्तब्ध हैं।

राम अवतार यादव अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। सभी भाइयों ने बचपन में एक साथ गांव की गलियों में खेलते हुए समय बिताया,लेकिन जीवन की जिम्मेदारियों को समझते हुए बड़े शहरों की ओर रोजगार की तलाश करते रहे।

परिवार के भरण-पोषण के लिए जहां उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से अपने जीवन को संवारा। वह न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि अपने दोस्तों और समाज के लिए भी हमेशा मददगार और प्रेरणादायक बने रहे। राम अवतार यादव समाज में एक मिलनसार, हंसमुख और सम्मानित व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी मित्रता, सहजता और व्यवहार कुशलता ने उन्हें हर वर्ग का प्रिय बना दिया था।

लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 23जून को किसी अज्ञात कारण से उनका निधन हो गया। इस समाचार ने उनके परिवार सहित समूचे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है। माता जी अपने बेटे के वियोग में बेसुध हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। दो बेटे एक छोटा बेटा शरिर से पुरा विकलांग है एक बिटिया है परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

राम अवतार यादव का अंतिम संस्कार सोमवार, 23 जून 2025 को गाजीपुर के शमशान घाट पर संपन्न हुआ। जहां उनके शुभचिंतक, मित्रगण और रिश्तेदारों ने भारी मन से उन्हें अंतिम विदाई दी। चकदाउद गांव के भी लोगों ने स्वर्गीय राम अवतार यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने कहा कि राम अवतार यादव जैसे मित्र का साथ छूटना व्यक्तिगत क्षति के समान है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।

इस दुखद घड़ी में गांववासियों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

और पढ़ें