Search
Close this search box.

मिर्जापुर: लखनऊ से विंध्याचल दर्शन करने आए श्रद्धालु के पैसे व सामान चोरी, पुलिस बनी मौन दर्शक

मिर्जापुर: धार्मिक नगरी विंध्याचल में आस्था पर लगातार चोट हो रही है। लखनऊ से आए एक श्रद्धालु माँ विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद जब गंगा घाट पहुंचे, तो वहां उनका रुपया-पैसा और कपड़े चोरी हो गए। पीड़ित जब शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने न कोई कार्रवाई की और न ही कोई सुनवाई की।

गौर करने वाली बात यह है कि गंगा घाट पर कई CCTV कैमरे लगे हैं, जिनमें चोर की पहचान संभव है, लेकिन पुलिस आंख मूंदे बैठी है। यह घटना विंध्याचल कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाने वाली घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे सरकार की छवि को भी नुकसान हो रहा है।

अब सवाल है कि वरिष्ठ अधिकारी कब तक चुप रहेंगे? उनके पास ऐसे कई माध्यम हैं, जिनसे वह कस्बा इंचार्ज और स्थानीय पुलिस की भूमिका की सच्चाई जान सकते हैं। जरूरत है तो बस कड़ी कार्रवाई की।

Leave a Comment

और पढ़ें