Search
Close this search box.

वाराणसी: लोकबंधु राजनारायण के पुत्र राधे मोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

वाराणसी: लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्षशील साथी और समाजवादी विचारधारा के प्रतीक लोकबंधु राजनारायण के ज्येष्ठ पुत्र राधे मोहन सिंह ऊर्फ कल्लन बाबू के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने का सिलसिला पांचवे दिन भी जारी रहा। रोहनिया स्थित आवास पर सैकड़ों की संख्या में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचीं।

प्रमुख नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की

इस दौरान वाराणसी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, सांसदीय क्षेत्र संयोजक जगदीश पटेल, गुजरात के पूर्व विधायक, रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, प्रदेश सचिव गणेश चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री श्याम किशोर सिंह (एडवोकेट), जिला अध्यक्ष हृदयानंद यादव, पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, और संदीप कुमार सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भावभीनी विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर

राधे मोहन सिंह के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उन्हें एक मृदुभाषी, सामाजिक और विचारशील व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कई वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक सेवाभाव और पारिवारिक विरासत को याद किया।

Leave a Comment

और पढ़ें