Search
Close this search box.

नेहा मर्डर केस: दिल्ली पुलिस ने आरोपी तौफीक को रामपुर से किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर इलाके में हुए नेहा मर्डर केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से दबोचा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी तौफीक वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमों ने उसकी तलाश में लगातार प्रयास किए और अंततः रामपुर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

जानें पूरा मामला

दिल्ली के ज्योति नगर में रहने वाली 19 साल की नेहा को तौफीक नाम के शख्स ने पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया। इसके बाद घायल हुई नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लड़की की मौत हो गई. इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसने उन्हें भी धक्का दिया था। नेहा करीब 3 साल से तौफीक को जानती थी और उसे भाई कहती थी, लेकिन तौफीक कुछ समय से नेहा से शादी की जिद करने लगा। नेहा ने इसका विरोध किया तो उसने नेहा की जान ही ले ली।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें