Search
Close this search box.

गाजीपुर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम, लगाए गए 250 से अधिक पौधे

गाजीपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए जीवन समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नरवर गांव में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन सुशील चौबे के सौजन्य से और केयर विलेज फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य विजय बहादुर सिंह की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर आम, सेव, आंवला, बेर, नींबू और अमरूद समेत करीब 250 पौधे लगाए गए।

विजय बहादुर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। वहीं सुशील चौबे ने कहा कि “राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। ऐसे में पौधरोपण जरूरी है, वरना आने वाली पीढ़ियों का जीवन संकट में पड़ सकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और इसमें सभी लोगों को भागीदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर ब्रह्मानंद चौबे, ग्राम प्रधान अजय खरवार, गोलू श्रीवास्तव, संतोष यादव, विनोद चौबे, शुभम, अवधेश, अंजनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें