Search
Close this search box.

वाराणसी: बरेका महाप्रबंधक ने साइकिल से किया कॉलोनी का निरीक्षण, दिया हरित जीवन शैली का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने आज प्रातःकाल साइकिल चलाकर बरेका पश्चिम कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस पहल ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश दिया, बल्कि नेतृत्व के स्तर पर सादगी और प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

पर्यावरण और स्वास्थ्य का दोहरा संदेश

साइकिल रैली की शुरुआत बरेका गोल्फ कोर्स से हुई, जो विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती हुई प्रशासनिक भवन पर समाप्त हुई। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कॉलोनी की सफाई व्यवस्था, सड़कों, फुटपाथ और अन्य बुनियादी संरचनाओं की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार हेतु तत्काल निर्देश भी दिए।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि हरित भविष्य का मार्ग केवल विचारों से नहीं, हमारे व्यवहार से बनता है। नेतृत्व को खुद उदाहरण बनना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की कि वे साइकिल जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाकर कार्बन उत्सर्जन में कमी, स्वास्थ्य सुधार और वातावरण की शुद्धता में सहयोग दें।

रैली में वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

इस प्रेरक पहल में बरेका के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से डी.के. मौर्या (महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त), अनुज कटियार (उप महाप्रबंधक), बी.के. मीणा (सुरक्षा आयुक्त), भारद्वाज चौधरी (मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर), जे.पी. मौर्य (सहायक सुरक्षा आयुक्त), अमित कुमार (वरिष्ठ अभियंता), राजेश कुमार (जन संपर्क अधिकारी) के साथ ही इनके अलावा बड़ी संख्या में बरेका के अधिकारी, विद्युत व सिविल विभाग के कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी इस साइकिल रैली में सम्मिलित हुए।

आने वाले समय के लिए एक प्रेरणा

बरेका में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत जीवनशैली को समर्पित यह आयोजन आने वाले समय में अन्य संस्थानों और आम जन के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा। यह साइकिल यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हरित भविष्य की दिशा में एक संकल्प है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें