Search
Close this search box.

बलिया: नगरा के अतरौली गांव में गड्ढे से अज्ञात शव बरामद, इलाके में सनसनी

बलिया: जिले के नगरा थाना क्षेत्र स्थित अतरौली गांव में गुरुवार सुबह एक सुनसान इलाके के गड्ढे से अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव की हालत और कपड़ों की स्थिति ने इस मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या यह हत्या है या कोई अन्य कारण?

थानाध्यक्ष कौशल पाठक ने बताया कि शव अज्ञात व्यक्ति का है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

स्थानीयों में डर का माहौल

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई, जिससे लोगों में डर और चिंता का माहौल है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी लोग अभी सतर्कता बरत रहे हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आस-पास के थानों से लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही घटना स्थल की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

ब्यूरोचीफ-अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें