Search
Close this search box.

डोंगरगढ़ में ढोंगी बाबा का भंडाफोड़: आश्रम से गांजा, सेक्स टॉयज और वियाग्रा बरामद, पुलिस कार्रवाई से सनसनी

छत्तीसगढ़: धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में खुद को “जटाधारी अंतरराष्ट्रीय योगगुरु” बताने वाले तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू के आश्रम पर पुलिस ने छापेमारी कर नशे और अनैतिक गतिविधियों का बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस को बाबा के आश्रम से 2 किलो गांजा, सेक्स टॉयज, वियाग्रा टेबलेट, नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद हुआ है।

गोवा से डोंगरगढ़ तक पाखंड का नेटवर्क

तरुण अग्रवाल करीब 20 साल तक गोवा में रहा, जहां उसने विदेशी पर्यटकों को योग सिखाने के नाम पर अपना नेटवर्क फैलाया। पिछले डेढ़ साल से वह छत्तीसगढ़ के युवाओं को निशाना बना रहा था, और गोवा जैसी पार्टी संस्कृति को धार्मिक रंग देकर पेश कर रहा था।

रात में रंगीन हो जाता था आश्रम

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा के आश्रम में रात होते ही लड़कियों की भीड़ लग जाती थी। यहां नशे का सेवन, अश्लील गतिविधियां और कथित रूप से युवाओं को फंसाने का काम चल रहा था।

पुलिस की गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

रात में हो रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आश्रम पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। बाबा को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आश्रम में नशे और अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसके गोवा कनेक्शन की भी जांच शुरू कर दी गई है।”

सामाजिक आस्था के साथ विश्वासघात

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आध्यात्मिकता और योग के नाम पर कैसे फर्जी बाबाओं का गिरोह फल-फूल रहा है। धार्मिक आस्था की आड़ में चल रहे इस काले कारोबार ने समाज को झकझोर दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें