Search
Close this search box.

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: मशहूर डांसर और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जो ‘कांटा लगा’ गाने से रातोंरात स्टार बनी थीं, का निधन हो गया है। वे 42 वर्ष की थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेफाली जरीवाला मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में अपने पति पराग त्यागी के साथ रह रही थीं।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद पराग त्यागी उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया।

शेफाली की अचानक हुई मौत से उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई फिल्मी हस्तियों और फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

शेफाली जरीवाला ने ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से 2000 के दशक की शुरुआत में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शोज़ और फिल्मों में भी काम किया। वे ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

अभी तक मौत के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हार्ट अटैक हो सकता है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें