Search
Close this search box.

बलिया: विहिप की जिला टोली बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

बलिया: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की जिला टोली की बैठक रविवार को बलिया जनपद के नगरा स्थित पुस्तकालय भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने की। कार्यक्रम में संगठन की आगामी रणनीतियों, जनहित विषयों तथा सामाजिक सहभागिता पर विस्तृत मंथन किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मुहर्रम जुलूस के मद्देनज़र सतर्कता व समन्वय, बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के सफल आयोजन की समीक्षा, तथा 01 जुलाई को नगर में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा में संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

इस दौरान संगठन विस्तार, नई जिम्मेदारियों के वितरण, एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। बैठक में सर्वसम्मति से सरोज देवी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। यह निर्णय महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने के संगठन के प्रयासों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

बैठक में युवाओं को जोड़ने, संगठन को अधिक गतिशील और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया। पदाधिकारियों ने समाज में सकारात्मक योगदान और धर्मप्रसार के लिए अधिक संगठित ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं बैठक में प्रमुख रूप से उपेन्द्र यादव -वरिष्ठ कार्यकर्ता, अरविंद कुमार मिश्र-जिला मंत्री, रामनिवास शर्मा-जिला कोषाध्यक्ष, मार्कंडेय प्रसाद वर्मा-जिला उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता-बजरंग दल विभाग संयोजक, ओमप्रकाश दास-धर्म प्रसार प्रमुख

ब्यूरोचीफ- अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें