Search
Close this search box.

मिर्जापुर : घर में घुसा बेकाबू ट्रक एक की मौत तीन घायल, लोगों ने की तोड़फोड़; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर : जिले में सोमवार को एक बेकाबू ट्रक पेड़ से टकराते हुए घर में जा घुसा। इस दौरान कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। इसके साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, शांति व्यवस्था स्थिर बनी हुई है।

बता दें की मिर्जापुर जिले के चौसा मोड़ पर सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराते हुए घर में जा घुसा। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

इसमें राधेश्याम गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, सुजीत मौर्य, गोविंद गुप्ता की दुकानें शामिल हैं। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं एक रोडवेज बस में तोड़फोड़ किया। इस दौरान कई यात्री घायल भी हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें