Search
Close this search box.

गाजीपुर: जलालाबाद चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और तीन सवारी वालों पर कार्रवाई

गाजीपुर: थाना दुल्लहपुर क्षेत्र के अंतर्गत जलालाबाद चौराहे पर मंगलवार देर शाम चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट, तीन सवारी और संदिग्ध दोपहिया वाहनों की डिग्गी की गहनता से जांच की गई।

चौकी प्रभारी ने बताया कि यह अभियान यातायात नियमों के पालन और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी भी दी गई।

इस अभियान के दौरान पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही और लोगों में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश