Search
Close this search box.

वाराणसी: बरेका परिसर के पार्कों में बाहरी लोगों के मॉर्निंग वॉक पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई

वाराणसी: मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित बरेका परिसर के पार्कों में अब बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश और मॉर्निंग वॉक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। बरेका प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासनात्मक कारणों से यह निर्णय लिया है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बरेका परिसर रेलवे कर्मचारियों और अधिकृत निवासियों के लिए निर्धारित क्षेत्र है। ऐसे में कोई भी बाहरी व्यक्ति यदि पार्कों में मॉर्निंग वॉक करता पाया गया, तो उसके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बरेका प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें और परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने से बचें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें