Search
Close this search box.

सोनभद्र: दुद्धी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गांव-गांव हुआ पौधारोपण, चेयरमैन और भाजपा नेताओं ने की सहभागिता

सोनभद्र: दुद्धी नगर पंचायत और विकासखंड क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत नगर पंचायत के ऐतिहासिक नंदन वन में और विभिन्न गांवों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, एसटी मोर्चा के जिला मंत्री शंभू खरवार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता सहित अन्य गणमान्य जनों ने नारियल, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

नंदन वन में रोपे गए 2-3 हजार पौधे

चेयरमैन कमलेश मोहन ने अपने उद्बोधन में बताया कि नंदन वन में अब तक लगभग 2 से 3 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं। इनमें से 80% पौधे समर्पण और सतत सिंचाई-साफ-सफाई के चलते सुरक्षित और विकसित हो चुके हैं। इस मौके पर वार्ड सभासद प्रेम नारायण सिंह, धीरज कुमार जायसवाल, नगर पंचायत कर्मी समीर अग्रहरी, उमेश कुमार, सुरेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

भाजपा नेता ने की चेयरमैन के कार्यों की सराहना

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन ने नंदन वन का निरीक्षण किया और चेयरमैन के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने अन्य नगर पंचायतों को भी इस तरह के प्रेरणादायक कार्य करने का सुझाव दिया।

गांव-गांव चला अभियान

इसके पश्चात मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी की अगुवाई में ग्राम रजखड़ में भी पौधारोपण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गुंजा देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा, एई रामकिशन सारस्वत, एसडीओ प्रवीण त्यागी एवं सेवानिवृत्त डाककर्मी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

विकासखंड के कई गांवों में हुआ पौधारोपण

दुद्धी विकासखंड के विभिन्न गांवों जैसे मल्लदेवा, अमवार, दिघुल, घिवही, फूलवार, गुलाल झरिया, डुमरडीहा, धनौरा, बीडर आदि में भी ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पौधे लगाए गए।

इस दौरान एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सदस्य प्रभाकर प्रजापति, अवधेश सिंह, शिव शंकर प्रजापति, मानसिक अग्रहरि, एवं शिव शंकर कुशवाहा जैसे जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। स्थानीय ग्रामीणों और ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति से कार्यक्रम में जनसहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Leave a Comment

और पढ़ें