Search
Close this search box.

सोनभद्र: अभाविप ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर निकाली शोभायात्रा, आयोजित की संगोष्ठी

सोनभद्र: दुद्धी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा अपने 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में दुद्धी जिले में शोभायात्रा, संगोष्ठी और मिष्ठान वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के ध्वज दिखाकर शोभायात्रा से की गई, जिसमें नगर के छात्र-छात्राओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के प्रवासी प्रांत जनजातिकार्य संयोजक मनमोहन निषाद उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं दीं और भारत माता की जय के नारे के साथ युवाओं में जोश भरा।

उन्होंने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो पिछले 77 वर्षों से लगातार न केवल छात्रों की समस्याओं को उजागर कर रहा है, बल्कि समाज के लिए भी एक मजबूत आवाज बनकर उभरा है। अभाविप ने छात्र हितों को जिला से लेकर राष्ट्रीय मंच तक उठाया है और समय-समय पर विविध सामाजिक व शैक्षिक अभियानों के माध्यम से जागरूकता भी फैलाई है।

मनमोहन निषाद ने हाल ही में चले “परिसर अभियान” की चर्चा करते हुए बताया कि इस एक सप्ताहीय जागरूकता अभियान की शुरुआत दुद्धी से हुई थी। यह अभियान विद्यार्थियों को संगठित करने और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से संचालित किया गया था।संगोष्ठी में वक्ताओं ने विद्यार्थी जीवन के महत्व, राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व और संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर दुद्धी जिला संयोजक नीतेश गुप्ता, पूर्व जिला प्रमुख नित्यानंद, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजन सोनी, अभाविप दुद्धी नगर अध्यक्ष आर.पी. श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, राधे खरवार, पीयूष कसेरा सहित अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें