Search
Close this search box.

वाराणसी: काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता सकुशल संपन्न, एमएलसी धर्मेंद्र राय ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

वाराणसी: आराजी लाइन विकासखंड के जगतपुर इंटर कॉलेज में गुरुवार को काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय के निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों ने काशी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, काशी का इतिहास, त्योहार, हैंडीक्राफ्ट, संगीत, संत परंपरा, खानपान आदि विषयों पर निबंध, डिक्लेमेशन, प्रेजेंटेशन और रील मेकिंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

एमएलसी ने बांटे प्रमाणपत्र, बताया काशी का महत्व

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) धर्मेंद्र राय ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने काशी के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा “काशी की महिमा अपरंपार है। यह शहर केवल भारत ही नहीं, विश्व की एक आध्यात्मिक धरोहर है। वेदों और पुराणों से भी प्राचीन इस नगरी की महत्ता को शब्दों में पिरोना कठिन है।”

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

कार्यक्रम के समापन पर एमएलसी धर्मेंद्र राय ने विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सम्मान व संचालन

बीईओ शशिकांत श्रीवास्तव एवं अरविंद सिंह ‘भाई जी’ ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने किया, जबकि प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद सिंह भाई जी, सत्येंद्र कुमार राय, प्रणय कुमार सिंह, डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, चंद्रमणि पांडेय, राजदेव राम, लक्ष्मी सिंह, प्रमोद केसरी, पुरंदर पांडेय, विवेक यादव, रामकेवल कश्यप, उमानाथ, संतोष, आशीष कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें