Search
Close this search box.

गाजीपुर में 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, कई कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

गाजीपुर: विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में 14 जुलाई 2025 को गाजीपुर में एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यह रोजगार मेला प्रातः 10:00 बजे से राजकीय आईटीआई, तुलसीपुर, गाजीपुर में शुरू होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी।

प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियाँ

  • उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, गाजीपुर
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, वाराणसी
  • एल एण्ड टी
  • एम मल्टीस्किल्स जॉब्स प्रा. लि.
  • कलपतरू कौशल विकास अकादमी, कानपुर
  • क्वेस कॉर्पोरेशन लि., नोएडा
  • खेतिहर ऑर्गेनिक, गाजीपुर
  • रोहित हाइब्रिड सीड्स, रौजा, गाजीपुर
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
  • पीएनबी मेटलाइफ
  • विजन इंडिया प्रा. लि.

उपलब्ध पदों में शामिल हैं

  • ट्रेनिंग क्रेडिट ऑफिसर
  • फीटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन
  • लॉजिस्टिक सुपरवाइजर
  • शटरिंग, बार बेंडिंग एवं स्टील फिक्सिंग
  • ट्रेनी मैकेनिक, नैप्स ट्रेनी
  • सेल्समैन आदि
  • संविदा बस चालक

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे प्रातः 10:00 बजे तक अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रतियों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों। इस मेले में प्रतिभाग हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें