Search
Close this search box.

वाराणसी: आदमपुर पुलिस और एसओजी ने लुटेरे को दबोचा, 413.5 ग्राम सोना और बुलेट बरामद

वाराणसी: आदमपुर थाना पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोना-चांदी की सिल्ली उड़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ऑटो से कीमती धातुओं की चोरी की थी।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 413.5 ग्राम सोना और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी की पहचान समीर उर्फ अहमद अली उर्फ बाबू सिंगर, पुत्र जलालुद्दीन, निवासी बुनकर कॉलोनी, करसड़ा थाना रोहनिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक ऑटो में सफर कर रहे व्यक्ति से चतुराई के साथ सोना और चांदी की सिल्ली चोरी कर ली थी और फिर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी और आखिरकार संयुक्त कार्रवाई में उसे धर दबोचा गया।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में और भी खुलासे की उम्मीद कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश