मीरजापुर: राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ विन्ध्याचल मण्डल एवं जिला मीरजापुर का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक और जय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विन्ध्याचल मंडल के मीरजापुर, भदोही और सोनभद्र जनपदों से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सहभाग किया। संचालन डॉ. अशोक कुमार अवाक ने किया और चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बुलबुल मिश्र मौजूद रहे।

मीरजापुर की नई कार्यकारिणी गठन में अध्यक्ष- पंकज श्रीवास्तव (राजकीय हाई स्कूल तिलठी), मंत्री- आनंद कुमार दुबे (राजकीय हाई स्कूल तोसवां पहाड़ी), कोषाध्यक्ष- कमलेश कुमार कश्यप (पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मीरजापुर), वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अतुल दुबे, उपाध्यक्ष- विपिन मिश्र, संयुक्त मंत्री- रमाशंकर, संगठन मंत्री- सुरेंद्र कुमार, आय-व्यय निरीक्षक- सुमित कुमार शर्मा, संरक्षक- श्रवण कुमार पाठक शामिल रहे।
वहीं मण्डलीय कार्यकारिणी में मण्डलीय अध्यक्ष- अमर सिंह (राजकीय इंटर कॉलेज, गुरमुरा, सोनभद्र), मण्डलीय मंत्री- राहुल (राजकीय हाई स्कूल, चकलाला, भदोही), कोषाध्यक्ष- हरिनारायण (सोनभद्र), वरिष्ठ उपाध्यक्ष- डॉ. नीरजाकांत पांडेय (मीरजापुर), प्रमिला श्रीवास्तव (सोनभद्र), उपाध्यक्ष- अजय कुमार सिंह (सोनभद्र), प्रशांत यादव (भदोही), संयुक्त मंत्री- राजेश्वर मिश्र (सोनभद्र), संगठन मंत्री- देवराज सिंह राणा (भदोही) और संरक्षक- जय सिंह, सुभाष चंद्र दुबे (मीरजापुर) एवं अशोक कुमार शुक्ल (भदोही) को चुना गया।
अधिवेशन में वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और शिक्षकों की एकता पर जोर देते हुए विभिन्न मांगें उठाईं, जिनमें ओपीएस बहाली, एसीपी लाभ, समयबद्ध पदोन्नति और एलटी संवर्ग की विषय विसंगतियों का समाधान शामिल रहा। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए जा रहे 34% कोटे का विरोध भी किया गया। मुख्य अतिथि लाल बहादुर यादव ने मूल संघ और शिक्षकों के हितों के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष का आश्वासन दिया।









