मिर्जापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी एवं ग्राम प्रधान नंदलाल यादव के साथ हुए कथित पुलिस उत्पीड़न के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने लोहिया ट्रस्ट कार्यालय से कलेक्ट्रेट होते हुए कचहरी और फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पैदल मार्च किया।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को एक मांगपत्र सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि, “राजगढ़ के ग्राम प्रधान नंदलाल यादव, जो कि सपा के बघौड़ा सेक्टर प्रभारी भी हैं, उन्हें थाने बुलाकर बेवजह बैठाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। यदि दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई, तो सपा कार्यकर्ता सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे।”
उन्होंने जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेष पटेल ने कहा कि “राजगढ़ पुलिस धन वसूली में ही व्यस्त है और आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है।”
प्रदर्शन में सपा के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, आशीष यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, कीर्ति कोल, सुरेन्द्र पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्य, राजेश भारती, आशा गौतम, वंदना पटेल, आदर्श यादव, शैलेष पटेल, राणा प्रताप सिंह, झल्लू यादव, संतबीर मौर्या, रामजी मौर्य, निराला कोल, रामगोपाल बिंद, संतोष गोयल, सत्यप्रकाश यादव, मेवालाल प्रजापति, सौरभ सिंह, अभय यादव, कौशिक कनौजिया, श्याम अचल यादव, प्रिंस रॉव, गणेश केशरी, विकास केशरी, सूर्यकांत सिंह, रंजीत फौजी, दिलीप यादव, हरिशंकर यादव, सुभाष पटेल, शहनवाज खान, जैनेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, अशोक यादव, सुरेश पटेल, दिलीप गुप्ता, कन्हैया यादव, मंजीत यादव, जमुना यादव सहित हजारों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।









