Search
Close this search box.

वाराणसी: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ‘देवदूत’ बनी एनडीआरएफ, 275 लोगों को सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

वाराणसी: वाराणसी में गंगा नदी का लगातार बढ़ता जलस्तर निचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। जलभराव के कारण यातायात, बिजली, पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) वाराणसी की टीमें उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिन-रात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ टीम के जवान बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं।

आज फिर NDRF की तत्परता और दक्षता का परिचय तब देखने को मिला जब नक्खी घाट, शास्त्री ब्रिज, चौका घाट, धोबी घाट, कोनिया और नगवा जैसे जलमग्न क्षेत्रों में घरों की छतों पर फंसे लोगों की सूचना पर टीमें तुरंत “देवदूत” बनकर पहुंचीं। जोखिम भरी परिस्थितियों में उन्होंने 275 लोगों को नावों के माध्यम से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

टीमों ने सावधानीपूर्वक छतों पर फंसे परिवारों को नीचे उतारा और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF का राहत और बचाव अभियान निरंतर जारी है और यह “आपदा सेवा सर्वत्र” के उनके मूल मंत्र को साकार कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें