Search
Close this search box.

मिर्जापुर: पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, गैंग के चार सदस्य भी दबोचे

मिर्जापुर: थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 20,000 रुपये के इनामी व जिलाबदर घोषित हिस्ट्रीशीटर जावेद पुत्र स्माइल (उम्र 22 वर्ष), निवासी पट्टी कला दुर्गा जी पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में जावेद को गोली लगने के बाद घायल हालत में पकड़ा गया और पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जावेद हाईवे पर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कम उम्र में ही आपराधिक दुनिया में कदम रखने वाला जावेद एक गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम देता था। उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

अहरौरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जावेद के चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को लूट के सामान, हथियार और वाहन भी बरामद हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गैंग लंबे समय से हाईवे पर सक्रिय था और यात्रियों व ट्रक चालकों को निशाना बनाता था। एसपी मिर्जापुर ने पुलिस टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है और कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें