Search
Close this search box.

मिर्जापुर: “हर घर तिरंगा” अभियान एवं तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक

मिर्जापुर: भाजपा नगर मंडल अहरौरा द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंडल कार्ययोजना बैठक नगर अध्यक्ष (पश्चिमी) मनोज सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से बताई। उन्होंने 12 अगस्त को शाम 3 बजे शहीद उद्यान से निकलने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति प्रस्तुत की।

मंडल महामंत्री एवं अभियान संयोजक कृष्णा तिवारी ने घर-घर तिरंगा अभियान को हर बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष टिप्स दिए। मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता हर वर्ष आमजन के साथ तिरंगा यात्रा निकालते हैं। गरीब हो या अमीर, छोटा घर हो या बड़ा, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है।

बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष उमेश केशरी ने किया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी उमाशंकर प्रजापति, नागेंद्र सिंह, राजकुमारी देवी, संतोष भारती, योगेश पटेल, जयशंकर मौर्य, जगत सिंह, आशीष, नवीन पटेल, संतोष गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, कौशल सिंह, धर्मराज पटेल, बाबूलाल भारती, सुभाष पटेल, राहुल कुमार, मनीष सिंह, किशन पांडे, मनोज मोदनवाल, मुन्ना केशरी, रवि कुमार, गिरधारी विश्वकर्मा, धीरज केशरी, चंद्रकला, चंदा, वंदना, शीतल, अमित शाह, गोपाल केशरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें