Search
Close this search box.

चुनार में बाढ़ पीड़ितों को लंच व किट पैकेट का वितरण, प्रशासन ने साफ-सफाई और दवा छिड़काव के दिए निर्देश

मिर्जापुर: चुनार नगर और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है। बाढ़ का पानी घटने के बाद अब नगर के स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, गोला बाजार और किला मोड़ रोड जैसे स्थानों से पानी लगभग हट गया है, लेकिन वहां कीचड़ और बदबू की समस्या बनी हुई है।

हमारे संवाददाता इफ्तेखार हासमी ने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा से इस समस्या को साझा किया, जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल साफ-सफाई और दवा छिड़काव के निर्देश जारी किए।

शासन की ओर से 3 अगस्त से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है। आज बघेड़ा, सीखड़ और जलालपुर माफी गांव में किट पैकेट बांटे गए। इस वितरण कार्य में तहसीलदार संजय सिंह, पंचायत अधिकारी हरिशंकर पांडेय, वीडीओ सिद्धार्थ मिश्रा और सप्लाई इंस्पेक्टर आलोक कुमार शामिल रहे।

एसडीएम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी बाढ़ पीड़ित इस योजना से वंचित न रह जाए। नगर में अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है और आवागमन भी बहाल होने लगा है।

रिपोर्ट- इफ्तेखार हासमी

Leave a Comment

और पढ़ें