Search
Close this search box.

देहरादून में बढ़ते जलस्तर से दहशत, बारिश और जलभराव से ढह रहे मकान, वीडियो देख दहशत में लोग

देहरादून: उत्तराखंड राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने से लोग दहशत में जी रहे हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है और लगातार बारिश के चलते अब मकान भी गिरने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का स्तर हर घंटे बढ़ रहा है, जिससे निचले क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

वहीं, देहरादून के आईटी हब कहे जाने वाले आईटी पार्क की स्थिति भी गंभीर है। यहां सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई वाहन पानी में फंस गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें