Search
Close this search box.

गोरखपुर: सीने पर ‘गैंगस्टर यूपी’ लिखवाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार

गोरखपुर: जीआरपी ने लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर लुटेरे गोविंद गौड़ उर्फ रूद्रा (22) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से 3 चोरी के मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ।

गिरफ्तारी के दौरान रूद्रा की शर्ट के बटन खुले थे, जिससे पुलिस की नजर उसके सीने पर गुदे “गैंगस्टर यूपी” शब्दों पर पड़ी। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसका सपना एक दिन प्रदेश का सबसे बड़ा गैंगस्टर बनने का है। इसी वजह से उसने यह टैटू बनवाया, ताकि उसकी एक अलग पहचान बन सके।

रूद्रा ने बताया कि कम समय में अमीर बनने के लिए उसने अपराध की राह पकड़ी और अब तक 4 बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह गोरखपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था।

Leave a Comment

और पढ़ें