गाजीपुर: रविवार को ब्लॉक के बहतुरा गांव में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता उपेन्द्र यादव और ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव के संयोजन में एक विशाल पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भागीदारी की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 के लिए पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों, मजदूरों और दलितों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ने वाले मसीहा हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है और आज भी उसी राह पर अग्रसर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ही उसकी रीढ़ है और समाज के हर वर्ग के हितों के लिए काम करना सभी की जिम्मेदारी है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और वंचित वर्ग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। आज देश का किसान भीषण गर्मी में भी अपने खेतों में परिश्रम कर रहा है, लेकिन सरकार का ध्यान केवल उद्योगपतियों की ओर है, न कि किसानों और मजदूरों की ओर।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रामदरश यादव, पप्पू यादव, रामविलास, गुड्डू, नंदलाल, शिवमुनि, रविलाल, योगेश, राकेश, शिवलोक, जयराम, तुरंती शर्मा, लालता राम, विनोद यादव, बड़े राय, रम्भा देवी, कमली देवी, सविता देवी, राजकुमारी, दुर्गविजय सिंह, जंग बहादुर पाण्डेय, भरत राम, चन्द्रिका पाण्डेय, प्रदीप राजभर, राजेन्द्र राम, रामवृक्ष बासफोर, सुरेश राम, रामनाथ यादव और अर्जुन राजभर शामिल रहे।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।