नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जनसुनवाई के दौरान अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। आरोपी की पहचान गुजरात निवासी राजेश के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी पर जांच
सूत्रों के अनुसार, आरोपी राजेश खुद को डॉग लवर बताता है। हमले की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उसके परिवार से पूछताछ जारी है।
मां से पूछताछ
राजेश की मां ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में गुजरात से दिल्ली आया था। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली आने का असली मकसद क्या था और मुख्यमंत्री पर हमले की योजना कब से बनाई गई थी।
सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब यह भी देख रही हैं कि जनसुनवाई जैसे संवेदनशील कार्यक्रम में सुरक्षा चूक कैसे हो गई।









