Search
Close this search box.

वाराणसी: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने 2425 सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, विपक्ष पर साधा निशाना

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को वाराणसी सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में 2425 सेविका बहनों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारी सशक्तिकरण के संकल्प का परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं और आगे बढ़ रही हैं।

मंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था, जबकि आज प्रदेश में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है। विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं है, सिर्फ सवाल खड़े करना उनकी आदत बन गई है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगे हैं। राफेल से लेकर अब तक उनके लगाए सभी आरोप झूठे साबित हुए और अंत में उन्हें माफी मांगनी पड़ी। यह उनकी आदत बन गई है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए व्याकुल हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उनका फोन तक नहीं उठा रहे। आज भारत की ताकत और लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि जापान, चीन और रूस तक को भारत के नेतृत्व में झुकना पड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मां भारती का परचम दुनिया में ऊंचा किया है।

सांसद प्रियंका गांधी पर भी राजभर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार में वोट चोरी का मुद्दा उठाना पूरी तरह गलत है। चुनाव आयोग लगातार वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण करता रहा है और यह कोई पहली बार नहीं बल्कि ग्यारहवीं बार हो रहा है। इसमें कोई गलत बात नहीं है क्योंकि मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिक को है, बांग्लादेशी और रोहिंग्या को नहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें