गाजीपुर: जमनिया कस्बा बाजार स्थित चौधरी मोहल्ला निवासी गोपाल चौधरी ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने फिलहाल स्मार्ट मीटर लगवाने से इंकार किया तो विद्युत विभाग के कर्मचारी लालमन ने नाराज होकर उनका बिजली कनेक्शन काट दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उपभोक्ताओं पर दबाव डालकर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप है कि लालमन ने बिना सेफ्टी किट के ही बिजली पोल पर चढ़कर कार्य किया, जो सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी है।
इस मामले पर एसडीओ लोकेश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि विभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। लेकिन किसी उपभोक्ता द्वारा स्मार्ट मीटर न लगवाने पर कनेक्शन काटने का कोई निर्देश नहीं है और इस तरह की जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।









