वाराणसी: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गुरुवार को कैण्ट स्टेशन रोड का लहरतारा पुल से अन्धरापुल तक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि फ्लाईओवर के नीचे दो स्थानों पर ऑटो स्टैंड चिन्हित किए जाएँ। साथ ही हटाए गए नाइट मार्केट के स्थान पर बेतरतीब तारों को हटाने, जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने तथा मलबा साफ कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
उन्होंने कहा कि पर्यटन व आगंतुकों पर वाराणसी की सकारात्मक छवि पड़े, इसके लिए इन स्थानों पर दो पालियों में नियमित सफाई और कूड़ा उठान सुनिश्चित कराया जाए। फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि इन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव और अधिशासी अभियंता एम.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।








