चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के राम मंदिर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वाराणसी निवासी रितेश श्रीवास्तव नाम का युवक एक टावर पर चढ़ गया। युवक चंदौली की एक युवती से प्रेम करता है और आरोप है कि युवती द्वारा शादी से इंकार करने के बाद उसने यह कदम उठाया।
युवक टावर से नीचे उतरने से इनकार कर रहा है और अपनी प्रेमिका व उसके परिजनों को मौके पर बुलाने की जिद कर रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और लगातार बातचीत कर युवक को शांत कराने का प्रयास कर रही है। लोगों की भीड़ जुटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।









