वाराणसी: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से काशीवासियों की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग, राजघाट केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 2 बजे गंगा का जलस्तर 70.95 मीटर दर्ज किया गया। यह स्तर चेतावनी जलस्तर 70.262 मीटर से ऊपर है और खतरे के निशान 71.262 मीटर से केवल कुछ सेंटीमीटर नीचे है।
सूत्रों के अनुसार गंगा का जलस्तर हर घंटे लगभग आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।









