Search
Close this search box.

लखीमपुर खीरी में रुखसाना-जास्मीन बनी रुबी-चांदनी, दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू युवकों से मंदिर में की शादी

लखीमपुर खीरी: जिले के पड़ुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू युवकों से विवाह कर क्षेत्र में नई चर्चा छेड़ दी है। प्रेम प्रसंग में बंधी जास्मीन और रुखसाना बानो ने गुरुवार को गांव के ही युवकों रामप्रवेश और सर्वेश से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियों और दोनों युवकों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। रविवार देर रात जास्मीन और रुखसाना अपने प्रेमियों के घर पहुंच गईं और शादी की जिद पर अड़ गईं। अंततः सोमवार को मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया।

शादी के बाद दोनों बहनों ने अपने नाम भी बदल लिए। रुखसाना अब रूबी और जास्मीन चांदनी के नाम से जानी जाएंगी। यह अनोखी शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें