Search
Close this search box.

महाराष्ट्र: पालघर में इमारत का हिस्सा गिरा, 17 की मौत, 26 लोगों को रेस्क्यू किया गया

महाराष्ट्र: जिले के वसई इलाके में इमारत का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की दो टीमों ने लगातार 36 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 17 शवों और 9 घायलों को मलबे से बाहर निकाला। कुल 26 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

मुंबई और पालघर से आई एनडीआरएफ टीमों को इस दौरान कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बचाव कार्य में आधुनिक उपकरणों, डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल किया गया। घनी आबादी वाले इलाके में हुए इस हादसे के बावजूद राहत-बचाव अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें