Search
Close this search box.

गाजीपुर: एसपी ने की पुलिस लाइन में वाहनों व सुरक्षा उपकरणों की जांच, फिटनेस के लिए पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए सभी आरटीसी आरक्षियों व पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने यूपी-112 व थाना स्तर की पीआरवी वाहनों की गहन जांच की और उस पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण व सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली।

इसके अलावा उन्होंने क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, आरटीसी, मेस, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने पुलिस लाइन में चल रहे भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें