Search
Close this search box.

गाजीपुर में यूरिया की कालाबाजारी का मामला, सरकारी कोऑपरेटिव से 24 बोरी खाद गायब

गाजीपुर: शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खड़वाडीह स्थित सरकारी कोऑपरेटिव समिति से यूरिया खाद की चोरी और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे कुछ लोग पिकअप वाहन में खाद की बोरी लादकर ले जा रहे थे।

ग्रामीण प्रदीप कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि समिति अध्यक्ष की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी की जा रही है। किसानों के विरोध के बाद मौके पर अफसरों को सूचना दी गई।

एसडीओ एन. मौर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में कोऑपरेटिव से खाद चोरी की पुष्टि हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शादियाबाद को शिकायत दर्ज कराई गई है।

सूचना मिलते ही विकासखंड अधिकारी मनिहारी अरविंद यादव, हंसराजपुर चौकी इंचार्ज आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे किसानों को शांत कराया।

ग्रामीण किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया की कमी के चलते उन्हें डीलरों से ऊंचे दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है। वहीं विभाग का दावा है कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है।

रिपोर्ट: उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें