Search
Close this search box.

सोनभद्र: रिहंद जल विद्युत परियोजना ने तोड़ा 31 साल पुराना रिकॉर्ड, अगस्त 2025 में रचा नया कीर्तिमान

सोनभद्र: रिहंद जल विद्युत परियोजना ने बिजली उत्पादन में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्य अभियंता (परि. एवं अनु.) स्तर-1 इं. शैलेश सिंह के कुशल नेतृत्व में परियोजना ने अगस्त 1994 में स्थापित 176.69 मिलियन यूनिट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अगस्त 2025 में 207.33 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इतना ही नहीं, सितंबर 2024 में स्थापित एक दिवसीय सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड भी टूट गया है। उस समय 7.01 मिलियन यूनिट का उत्पादन दर्ज हुआ था, जबकि इस माह परियोजना ने 7.12 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर नया आयाम स्थापित किया।

इस उपलब्धि पर अधीक्षण अभियंता सुरेश चन्द्र बुनकर (पिपरी मंडल, सोनभद्र) ने अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और तकनीकी कार्मिकों को बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम के समर्पण, निष्ठा और मेहनत का परिणाम है और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह परियोजना ऊँचाइयों को छूती रहेगी।

ब्यूरोचीफ- जूही खान

Leave a Comment

और पढ़ें