Search
Close this search box.

गाजीपुर: पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, प्रदीप सिंह बने प्रबंधक, जयप्रकाश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

गाजीपुर: मरदह बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज (पीएन इंटर कॉलेज) में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुआ। देर रात तक चली वोटिंग और मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी बनी रही। बड़ी संख्या में समर्थक कॉलेज परिसर और बाहर डटे रहे। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया कड़ी पुलिस व पीएसी की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

मतदान परिणाम के अनुसार –

  • अध्यक्ष पद : जयप्रकाश सिंह निर्वाचित
  • उपाध्यक्ष : सुधाकर पांडे
  • प्रबंधक : प्रदीप कुमार सिंह
  • उप प्रबंधक : स्वामी नाथ सिंह
  • कोषाध्यक्ष : सत्य प्रकाश सिंह
  • सदस्य : ओमप्रकाश सिंह, छोटे धारी सिंह, योगेंद्र नाथ सिंह, विनय प्रताप सिंह, राजेश प्रसाद, दयानंद तिवारी, सुभाष सिंह

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं इस चुनाव को गाजीपुर जिले की राजनीति और शिक्षा जगत दोनों ही दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें