Search
Close this search box.

हरदोई: 7 साल से लापता युवक सोशल मीडिया पर दूसरी महिला संग रील में आया नजर, पहली पत्नी को बड़ा झटका

हरदोई: उत्तर प्रदेश के संडीला क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सात साल पहले पत्नी और बेटे को छोड़कर लापता हुआ एक युवक अचानक सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए नजर आया। रील में वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है।

जानकारी के अनुसार, संडीला क्षेत्र के आटामऊ निवासी युवक की गुमशुदगी का मामला सात वर्ष पूर्व दर्ज कराया गया था। उस समय पिता ने बेटे की तलाश के लिए रिपोर्ट लिखाई थी और बेटे के ससुराल पक्ष पर हत्या कर लापता करने का आरोप लगाया था।

इसी बीच युवक की पत्नी मायके में रहकर सात साल से पति की वापसी का इंतजार करती रही। लेकिन हाल ही में वायरल हुई एक रील ने उसके सभी सपनों को चकनाचूर कर दिया। वीडियो में युवक को लुधियाना में दूसरी महिला के साथ देखा गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने वहां दूसरी शादी भी कर ली है।

अब पहली पत्नी और उसका परिवार गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहा है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें