Search
Close this search box.

वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा का हल्ला बोल, मुर्दाबाद के लगाए नारे

वाराणसी: बिहार में सांसद राहुल गांधी द्वारा जनसभा के दौरान अपशब्द प्रयोग किए जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी जिला मुख्यालय पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बार-बार संविधान की किताब लेकर चलने से पहले संविधानिक भाषा सीखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार मां, बहन और बेटियों का अपमान करते आए हैं, जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। “काशी से एक आवाज निकली है— राहुल गांधी शर्म करो, सुधर जाओ!”

महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि जिस देश में मां-बहनों की पूजा की जाती है, मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है, वहां महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में यदि राहुल गांधी ने इस तरह की भाषा का प्रयोग किया तो हर घर से उनके खिलाफ विरोध की लहर उठेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें