Search
Close this search box.

चकिया: जरगो नदी में 10 वर्षीय बालक की नदी में डूबकर मौत

चंदौली: चकिया थाना क्षेत्र के ताराडीह सिकंदरपुर निवासी 10 वर्षीय रितेश कुमार की जरगो नदी में डूबने से मौत हो गई। रितेश अपने नाना राम चरित्र की तेरहवीं में बहेरा गांव आया हुआ था।

मृतक के बड़े मामा सतीश कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे रितेश अपने छोटे भाई के साथ करहिया स्थित दुकान पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान बन इमिलिया और बहेरा गांव के बीच स्थित जरगो नदी के रपटा पर फिसलकर वह पानी में गिर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार वर्मा और कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया।

रितेश दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें