मिर्जापुर: टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में 2 सितंबर 2025 को TSCT मिर्जापुर टीम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मिर्जापुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और TSCT की पत्रिका ‘विचार क्रांति’ भेंट की।
TSCT संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री विवेकानंद जी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री और महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, अनुचरों एवं रसोइयों को नि:शुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। BSA ने TSCT द्वारा किए जा रहे सहयोग और प्रयासों की सराहना की।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष/संयोजक रविंद्र यादव, जिला प्रवक्ता राकेश पटेल, जिला सह संयोजक आशिक इकबाल, इनाम रजा अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी मिथिलेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रमेन्द्र गौतम, नगर ब्लॉक प्रवक्ता अजय प्रेमी, सह संयोजक आनंद दुबे, आईटी सेल प्रभारी अविनाश चौधरी और विंध्यवासिनी सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।








