Search
Close this search box.

हाथरस में होटल पर पुलिस का छापा, 20 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, देखें वीडियो

हाथरस: जिले में पुलिस ने रविवार को एक होटल पर छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से 12 लड़के और 8 लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गईं। पुलिस सभी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के एक होटल में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के कई कमरों में युवक-युवतियां मिले, जिनकी पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने पर ही स्पष्ट होगा कि युवक-युवतियां किन परिस्थितियों में होटल पहुंचे थे। होटल प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। फिलहाल होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और आईडी की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे होटल में अक्सर संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही थी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें