Search
Close this search box.

बलिया: गोरक्ष प्रांत के सौजन्य से भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न

बलिया: नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ पर गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को खेती में आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में गौ माता की रक्षा और उनकी सुरक्षा को भी मुख्य विषय बनाया गया। इस दौरान किसानों ने इस पर सामूहिक चर्चा कर संरक्षण के उपाय सुझाए।

कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न वर्मा समेत बलिया जिले के सभी ब्लॉक के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक को सफल बनाने में मनोज उपाध्याय, ग्राम प्रधान मोहन, अश्वनी सिंह, प्राचार्य राधेश्याम यादव सहित अन्य किसान बंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन के पदाधिकारियों की बातों पर गहन विचार-विमर्श कर किसानों ने अपने सुझाव भी दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें