Search
Close this search box.

वाराणसी: ट्रेन की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बहादुरपुर के पास बड़ा हादसा हो गया। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डालने का काम कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन आ गई और हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान रेखा आदिवासी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह झांसी जिले के कटेरा थाना क्षेत्र के ओबरी गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें